Friday, June 12, 2020

प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की


प्रतापगढ़ (उप्र), 12 जून। जिले के थाना कंधई अंतर्गत प्रगासपुर गांव में एक प्रेमी युगल ने पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।


थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्रगासपुर गांव की निवासी 18 वर्षीय सुजाता और पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय शुभम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन को इसका पता चलने पर दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई थी।


उन्होंने बताया कि इससे आहत होकर दोनों ने बृहस्पतिवार रात घर के निकट एक पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।


सुबह लोगों ने दोनों के शव को पेड़ से लटकता हुआ देखकर पुलिस को सूचित किया।


पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना की जांच जारी है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...