Monday, June 8, 2020

गाजीपुर निवासी बाइक सवार दो युवकों की बलिया में सड़क दुर्घटना में मौत


   गाजीपुर/बलिया। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के दो युवकों की दर्दनाक मौत रविवार को बलिया में सड़क दुर्घटना में हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


   क्षेत्र के बेनीपुर निवासी हरेराम यादव व डेहमा निवासी मनोज यादव बाइक से बलिया के फेफना से बाइक से जा रहे थे। तभी जानवर को बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चला रहे हरेराम की मौके पर मौत हो गई, वहीं मनोज को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


   घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...