Sunday, June 14, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदखुशी


बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बेड रूम में पंखे से फांसी लगाई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह के नौकर ने फोन करके इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि करीब 1.30 बजे के आस-पास सुशांत सिंह के आत्महत्या करने की खबर पुलिस को मिली थी।


हालांकि, अभी तक आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। सुशांत 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में पैदा हुए थे। 2008 में उन्होंने टीवी पर काम शुरू किया था। टीवी की दुनिया से वो बॉलीवुड में आए थे। वो अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता में काम किया करते थे। इसी से घर - घर उन्हें पहचाना जाने लगा है। वो अंकिता के साथ लंबे समय तक लिव इन में भी रहे थे।


 


फिल्मों में उनका सफर 'काई पो छे' से शुरू हुआ था। 'एमएस धोनी' उनका सबसे बड़ा ब्रेक था और उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस बायोपिक में उनका काम काफी पसंद किया गया था।


उनके खाते में कई अच्छी फिल्में हैं। 'यश राज' बैनर के लिए उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया था। वो राजकुमार हिरानी की आमिर खान स्टारर फिल्म 'पीके' में भी अनुष्का शर्मा के साथ दिखे थे। 2018 में उनकी फिल्म 'केदारनाथ' आई थी जिससे सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने डेब्यू किया था। 2019 में वो 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में लीड रोल में थे और फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में भी उन्होंने आत्महत्या नहीं करने का संदेश दिया था।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...