नई दिल्ली: गुजरात में भूकंप महसूस किये गए हैं. गुजरात में भूकंप के झटके 5.8 रिक्टर स्केल पर लगे हैं. झटके इतने तेज़ लगे कि चीज़ें हिलने लगीं और लोग घरों से बाहर की ओर भागे. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है! भूकंप का केंद्र नॉर्थ और नॉर्थ वेस्ट राजकोट में था. बताते हैं कि झटके तेज़ थे. घरों में रखा सामान हिलने लगा. जैसे ही लोगों को ये महसूस हुआ, लोग घरों से बाहर की ओर भागे. इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है.
गुजरात के साथ जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. जम्मू कश्मीर के कटरा में 3.0 रिक्टर स्केल से झटके गए. भूकंप 8.35 पर महसूस किये गए हैं.
No comments:
Post a Comment