Wednesday, June 17, 2020

अध्यापक ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर


Gonda - पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के शिक्षक दयाशंकर प्रजापति ने अभिभावकों को मास्क, सेनेटाइजर, हैण्डवास, साबुन का वितरण किया। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए जागरुक किया। हाथ धोने, मास्क लगाने के फायदे समझाए। बच्चों को स्वच्छता के लिए हाथ धोने व अपने आसपास गन्दगी दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों व छात्रों को बराबर मास्क लगाने के लाभ बताया। अभिभावकों से आनलाइन बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वाटसअप ग्रुप, यूट्यूब के आनलाइन शैक्षिक प्रयोग के बारे में समझाया। दैहिक दूरी का पालन करते हुए छात्रों को आनलाइन पढ़ाई करने के बारे में जानकारी दी। बीईओ ममता सिंह ने शिक्षक के इस प्रयास की सराहना की है। प्रधानाध्यापक तिलक राज सिंह, आनन्द शुक्ला, एसएमसी अध्यक्ष गया प्रसाद सिंह, अखिलेश यादव, उमेश, शत्रुहंन रहे ।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...