Sunday, April 5, 2020

सेना ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 5 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद


श्रीनगर,05 अप्रैल । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया जबकि तीन जवान शहीद हो गए। सेना के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। कर्नल राजेश कालिया ने कहा, 'उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में जारी घुसपैठ-रोधी अभियान के दौरान सतर्क जवान खराब मौसम के बावजूद पांच आतंकियों का अब तक सफाया कर चुके हैं, जो नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।'
उन्होंने बताया कि इस अभियान में एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। खराब मौसम के बावजूद दोनों घायलों को निकाला गया लेकिन गंभीर चोट के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...