Sunday, December 29, 2019

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे फिल्म अभिनेता


गोरखपुर - आज सुबह 9:00 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे फिल्म अभिनेता श्री गोविंदा ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन किया । गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में 9:15 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात हुआ इस दरमियान उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जी ने गोविंदा से कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करवाएं यहां अपार संभावनाएं हैं यूपी टूरिज्म को काफी बढ़ावा दिया गया है गोरखपुर में रामगढ़ ताल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा दिया गया है यहां भी इसके अवसर मौजूद हैं इसके साथ मुख्यमंत्री जी ने श्री गोविंदा जी को कुंभ मेले की पूरी विस्तार से जानकारी दिया कि कैसे इसे विश्वस्तरीय बनाया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्री गोविंदा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रयागराज कुंभ 2019 की पुस्तक भेंट की।



No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...