Sunday, December 29, 2019

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा- वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए करवा रहे हैं अन्याय

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश में नए नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में एक समुदाय विशेष पर अन्याय करवा रहे हैं।



समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश में नए नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में एक समुदाय विशेष पर अन्याय करवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पता है कि भाजपा के 200 विधायकों ने विधानसभा में उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था लिहाजा वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुसलमानों पर अन्याय करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मन टटोला जाए तो 300 विधायक योगी से नाराज हैं।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...