Monday, May 6, 2019

अमेरिकाः घर में घुसकर सिख परिवार के 4 लोगों की हत्या

   अमेरिका में एक सिख परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। वेस्ट चेस्टर पुलिस प्रमुख जोएल हर्जोग ने बताया कि पीड़ितों के एक रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक रिश्तेदार ने पुलिस को 911 नंबर पर फोन कर बताया, 'मेरी पत्नी और परिवार के तीन अन्य सदस्य जमीन पर थे और उनके सिर से खून बह रहा है।'एक स्थानीय धार्मिक नेता ने सिनसिनाटी इंक्वायरर में मारे गए लोगों की पहचान 59 वर्षीय हकीकत सिंह पनाग, उनकी 62 वर्षीय पत्नी परमजीत कौर, बेटी शालीन्दर कौर और उनके रिश्तेदार अमरजीत कौर के रूप में की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी की रविवार रात करीब 9.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोली मार कर हत्या की गई।



No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...