पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने भाषण में 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' बताने को चुनाव आयोग ने प्रथम दृष्टतया आदर्श आचार संहित का उल्लंघन नहीं माना है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा, 'पहली नजर में हमने पाया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने गत शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली में कहा था कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन का अंत ''भ्रष्टाचारी नम्बर एक" के रूप में हुआ। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ बयान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध कार्रवाई की सोमवार को मांग की थी। कांग्रेस ने साथ ही आयोग से मोदी के प्रचार पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की थी। कांग्रेस नेताओं की एक टीम ने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की थी। इसमें अभिषेक मनु सिंघवी, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद जैसे नेता शामिल थे। कांग्रेस की टीम ने चुनाव आयोग से मोदी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी और उक्त टिप्पणी को ''असभ्य, अवैध और भारतीय परंपराओं के खिलाफ बताया था।
No comments:
Post a Comment