Friday, October 30, 2020

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,लोहिया अस्पताल मार्केट की नई कार्यकारिणी गठित

"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,लोहिया अस्पताल मार्केट" की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए लोहिया अस्पताल मार्केट के व्यापारियों की शुक्रवार को लोहिया अस्पताल एल्डिको शॉपिंग कॉन्प्लेक्स में संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे की उपस्थिति में बैठक हुई 


बैठक में "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लोहिया मार्केट अस्पताल" की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पद उमाकांत गुप्ता उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती शालिनी रस्तोगी, मनोज कुशवाहा, वरिष्ठ महामंत्री पद पर मानस रस्तोगी, महामंत्री पद पर वीरेंद्र सिंह (विक्की), कोषाध्यक्ष पद पर सचिन साहू, संगठन मंत्री पद हेतु राकेश शर्मा ,अजय दिक्षित, राजेश सिंह, जितेंद्र शर्मा ,मीडिया प्रभारी के पद पर दीपक मिश्रा ,मार्गदर्शक मंडल में रविंद्र सचान, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर दुर्गेश पांडे चुने गए तथा संरक्षक के रूप में डॉ रजनी कांत गुप्ता ,संयोजक के रूप में डॉ आशुतोष सिंह ,नगर उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी इस अवसर पर मौजूद रहे


 


नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुनाव के बाद संगठन के प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता से मिले प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने एवं संघर्ष करने का आवाहन किया इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान समय व्यापारियों के लिए बहुत चुनौती भरा है सभी व्यापारी संगठन को मजबूत करने में और संगठन की ताकत बनने में एकजुट हो


ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ने बताया नवंबर के प्रथम सप्ताह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर शपथ दिलाई जाएगी


पुलिस के सुर रसवंती लोकभाषा में - के विक्रम राव


सामान्यतः पुलिस की छवि अभी भी जनमित्र वाली बनी नहीं। हालांकि ब्रिटिश राज के खात्मे के सात दशक बीत गये। बस इसी कारणवश जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने जनसेवा की नयी योजना कल (22 अक्टूबर 2020) से चलाई, तो संशयालू शहरी को यकीन क्रमशः ही आया। योजना वही लुभावनी है। अब फोन नम्बर 112 डायल करते ही उधर से लोकभाषा में प्रवाहमय लहजे में संवाद आयेगा। बोलियां हैंः भोजपुरी, अवधी, बुंदेली, ब्रज और उत्तराखण्डी (पहाड़ी)। आमजन बिना भाषा की कठिनाई से सुगमता से अपनी जुबान में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। खड़ी बोली न भी आये तो कोई अड़चन नहीं। आशय यह है कि संवाद में व्यवधान अब दूर होगा। खाकी और धोतीधारी ग्रामीण भारतीय में सामंजस्य बढ़ेगा। दिली और वैचारिक भी। इस योजना के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री असीम अरूण ने बताया कि क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों से संवाद करने के लिए आपातकालीन सेवा में संवाद हेतु अधिकारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। क्षेत्रीय भाषाओं में पारंगत संवाद अधिकारियों की नियुक्ति से ग्रामीण अंचल में से सहायता के लिए काॅल करने वाले लोगों, खास कर महिलाओं को अपनी बात बताने में काफी सुविधा होगी।


  हालांकि अरूणजी ने इस जनपक्षधरीय विचार का सृजनकर्ता योगी आदित्यनाथ जी को बताया जो स्वयं पौढ़ी गढ़वाल के हिमाच्छादित अंचल में पले थे। गोरखपुर में साधारण आस्थावानों द्वारा पुलिस सम्पर्क के दौरान भुगत रही यातनाओं से योगीजी अवगत हैं। अतः प्रजाराज अब लोकभाषा में वे लाये हैं। बापू का यह कभी सपना रहा था।


असीम अरूण इस योजना को कारगर बना लेंगे क्योंकि विगत आठ माहों में कोरोना से ग्रसित जनता को इसी फोन (112) पर से भोजन, औषधि तथा अन्य राहत पहुंचाते रहे। तो यह नम्बर देवदूत वाला हो गया है।


लोककल्याण के इस संदर्भ में युवा असीम के स्वर्गीय पिताजी श्रीराम अरूण की याद आती है। वे दो बार उत्तर प्रदेश के पुलिस महाप्रबंधक रहे। मोहल्लों में नागरिकों की भागीदारी से जनपुलिसिंग की कारगर योजना उनकी ही थी। यह यूरोप के औद्योगिक नगरों की पद्धति पर चला था। ग्रामरक्षक इसी के अंग रहे। श्रीराम अरूण कितने आगेदेखू पुलिस अधिकारी थे इसका अंदाज मुझे सन 1979 में ही हो गया था। तब वे लखनऊ के पुलिस अधीक्षक थे। उन्हें राजभवन कालोनी (लखनऊ) में मेरे पड़ोसी स्व. अशोकजी (संपादक, दैनिक स्वतंत्र भारत) हमारे आवास पर लाये थे। तब अरूण जी का सुझाव था कि लखनऊ अब महानगर हो गया है। अतः पुलिस कमिश्नर पद्धति का गठन हो। इस बात को मैंने मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के समक्ष रखी। तब वह आजमगढ़ के दरोगा को ही सबसे बड़ा पुलिस वाला मानते रहे। बात बनी नहीं। सांसद मधु लिमये तक शासन को राजी नहीं कर पाये। बात वहीं रह गई। करीब चार दशकों बाद लखनऊ के पुलिस आयुक्त की व्यवस्था बन पायी। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की रचना का श्रेय अरूण जी को जाता है। बलात्कार के अपराध पर उनकी शोधपरक रचना उपयोगी है। इसी वर्ष जनवरी माह में प्रथम पुलिस आयुक्त (सुजीत पाण्डे जी) नियुक्त हुये। 


चूंकि पुलिस व्यवस्था भारत में ब्रिटिश साम्राज्यवादियों द्वारा लाई गई थी, अतः लन्दन पुलिस कमिश्नर का उल्लेख रूचिकर होगा। लन्दन के ऐतिहासिक पुलिस आयुक्त थे इयान वारविक ब्लेयर। (1 दिसम्बर 2008 से जुलाई 2010) तक। उसी दौर में उनके उपनामाराशि एंथोनी (टोनी) ब्लेयर ब्रिटेन के सोशलिस्ट प्रधानमंत्री थे। विश्व के ''थिंकिंग पुलिसमैन'' ब्लेयर रहे। उनकी कहासुनी हो गयी लन्दन के तत्कालीन मेयर बोरिस जानसन से जो आज प्रधान मंत्री है। मगर सोशलिस्ट सरकार ने इस पुलिसवाले को उच्च सदन में नामित कर सांसद बना दिया। इयान ब्लेयर मशहूर हुए जब ब्रिटेन में इस्लामी आंतकवाद से वे मुस्तैदी से भिड़े। उन्होंने कहा था: ''इस्लामी आतंक सबसे बड़ा खतरा है। ''  भारत के लिए भी सच यही है।


 


K Vikram Rao


Mobile : 9415000909


E-mail: k.vikramrao@gmail.com


Sunday, October 25, 2020

PM मोदी की अपील- देश के वीर जवानों के लिए भी जलाएं एक दीया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी थी। पीएम मोदी की ये बातचीत जो कई विषयों पर आधारित रही। उन्होंने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतते हुए त्योहार मनाने की अपील की।


 


इससे पहले पीएम मोदी पिछले महीने 27 तारीख को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से कहा था कि वे NaMo या MyGov ऐप का उपयोग करके या 1800-11-7800 पर कॉल करके अपने संदेशों को रिकॉर्ड करके अपने सवाल और सुझाव भेज सकते हैं। सुझाव भेजन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर थी।


 


यूपी में कोरोना के 2277 नए मामले, अब तक 6854 लोगों की मौत


लखनऊ, 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2277 नए मामले सामने आए हैं। नए मामले की घट रही संख्या के कारण राज्य में सक्रिय मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या कुल 27 हजार 681 है। वहीं अभी तक कुल 4 लाख 33 हजार 703 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि 2277 नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 68 हजार 238 हो गई है। बीते 24 घंटे में कुल 2852 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। इस तरह प्रदेश में अभी तक कुल 4 लाख 33 हजार 703 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 92.62 प्रतिशत है। प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण 6854 लोगों की मौत हुई है।


 


अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य में फिलहाल 27 हजार 681 सक्रिय मामले हैं। इसमें से 12 हजार 683 मरीज होम आइसोलेश में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 17 सितंबर को सबसे ज्यादा सक्रिय केस थे, उसके बाद 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 17 सितंबर को 67 हजार सक्रिय मामले थे। उन्होंने कहा कि भले ही नए मामले कम आर रहे हों और एक्टिव केस की संख्या घट रही हो, लेकिन हमें अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है और सभी लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते रहें।


Sunday, October 18, 2020

महामारी के समय लोगो के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना


हुसैनगंज के छितवापुर चौकी के प्रांगढ़ में बने मंदिर में समाप्त हुई अखंड रामायण


कल से मंदिर में चल रही थी अखंड रामायण


क्षेत्र के लोगो ने मंदिर में नवरात्रि के पावन दिन पर अखंड रामायण कर लोगो ने इस महामारी के समय लोगो के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की


अखंड रामायण के बाद हवन का कार्यक्रम में सभासद सुशील कुमार तिवारी (पम्मी तिवारी) व समस्य क्षेत्र वासियो ने हवन कर उत्तरप्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि के लिए कामना की


 


(विजय चावला)


Saturday, October 17, 2020

कुशीनगर में सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने दो को गोलियों से भून डाला


कुशीनगर, 17 अक्टूबर। उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में शनिवार की शाम पल्सर सवार तीन बदमाशों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कनपटी और सीने में गोलियां उतार दी। इस दौरान गुजर रहे एक बुजुर्ग द्वारा बीच बचाव किए जाने पर उसे भी गोली मार दी और फरार हो गए । मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव किसी काम से समउर बाजार आया था। शनिवार की शाम 5 बजे के करीब समउर तमकुही मार्ग पर स्थित शराब भट्टी के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी कनपट्टी और सीने में गोलि‍यां मार दींं। इसी बीच खेत से लौट रहे समउर बाजार के बंगला टोला निवासी रामदयाल चौहान (65 वर्षीय‌‌‌) ने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने उन्‍हें भी गोली मार दी। इस दौरान लोग बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके और बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। थानाध्यक्ष अतुल्य कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों लोगों को पहले सीएचसी तमकुही भेज दिया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।


लॉकडाउन में रचाई शादी अनलॉक में 'गायब' हो गयी दुल्हन, पति ने दर्ज कराई शिकायत


मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के पास स्थित मैनपुरी से लॉकडाउन में शादी करके घर आई दुल्हन अनलॉक में गायब हो गई. दुल्हन शादी के करीब छह महीने बाद घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हुई है. परिवार द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उस दुल्हन का कोई पता नहीं चला है. वहीं, पीड़ित पति ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है.


 


बता दें कि मैनपुरी के थाना एलाऊ की इलाबांस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक की छह महीने पहले मई में शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सभी चीजें सामान्य थीं, लेकिन करीब माह बाद जब वह विदा हुई तो दुल्हन ने वापस आने में आनाकानी करने लगी. हालांकि, लोगों के समझाने पर दुल्हन वापस ससुराल आ गई. बीते मंगलवार की सुबह युवक पत्नी के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान ईशन नदी पुल पर उतरने के बाद युवक एलाऊ की ओर जाने वाली बस में सामान रखने लगा. इसी बीच जब उसने पत्नी को बस में आने के लिए आवाज लगाई तो देखा कि वहां कोई नहीं था.


पीड़ित युवक ने बस से उतरने के बाद युवक ने काफी देर तक अपनी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला. युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रंगरूप को लेकर शुरू से ही उससे दूरी बनाकर रहती थी. हैरान करने वाली बात तो यह है कि युवक की पत्नी अपने साथ जेवर और कुछ नकदी लेकर गायब हो गई है. इस मामले को लेकर युवक ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज किए जाने की मांग की है.


Thursday, October 15, 2020

महाराष्ट्रः राज्य सरकार ने दिए जल युक्त शिवर योजना की जांच के आदेश, CAG ने उठाए थे सवाल

 


महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने आज बुधवार को जल युक्त शिवर योजना में जांच का आदेश दे दिया है. इस योजना का मकसद राज्य में जल स्तर बढ़ाना था और यह देवेंद्र फडणवीस सरकार की अहम योजनाओं में से एक योजना थी.


ठाकरे सरकार ने जल युक्त शिवर योजना की जांच के आदेश नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की ओर से योजना के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं.


जल युक्त शिवर योजना, 2014 के अंत में शुरू की गई थी और यह महाराष्ट्र में तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार के बेहद अहम कार्यक्रमों में से एक था, जिसका उद्देश्य 5,000 गांवों में पानी की कमी को दूर करना था. इस योजना के तहत, जल संरक्षण उपायों में सुधार कर, सूखाग्रस्त क्षेत्रों को लक्षित किया गया था ताकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके.


तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार ने जल युक्त शिवर योजना लागू करने से पहले राज्य के उन क्षेत्रों का चयन किया, जहां पानी की भारी समस्या थी और जहां किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहे थे!


Wednesday, October 14, 2020

केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ‘स्टार्स’ कार्यक्रम को दी मंजूरी

 


नयी दिल्ली,14 अक्टूबर । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत नये ‘टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स’ (स्टार्स)कार्यक्रम को मंजूरी दी। विश्व बैंक से सहायता प्राप्त इस कार्यक्रम के तहत 5718 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह घोषणा की। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन केंद्र सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा नए केंद्र पोषित कार्यक्रम के रूप में होगा।


जावड़ेकर ने बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध प्रदेश, केरल और ओडिशा में लागू होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इससे शिक्षा में मूलभूत सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा। छात्रों के ज्ञान में सुधार होगा और माध्यमिक शिक्षा पूरी करने की दर में सुधार होगा।’’ जावड़ेकर ने कहा कि इस फैसले से राज्यों के बीच सहयोग बढ़ेगा, शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा और परीक्षा में सुधार होने के साथ-साथअंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत तैयारी के साथ भाग ले सकेगा।


Tuesday, October 13, 2020

रामगोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर सपा प्रत्याशी

 


लखनऊ, 13 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाली हो रहीं 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के ऐलान के बाद पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। मंगलवार को यूपी में समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि 25 नवंबर को खाली हो रही यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर नौ नवंबर को चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांन की ताीख 27 अक्टूबर है। वहीं दो नवंबर तक नामांकन वापस लिए जााएंगे। इसके अलावा सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। 11 नवंबर तक राज्यसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  


Monday, October 12, 2020

आजमगढ़ में आपसी रंजिश में चाकू मार कर दो युवकों की हत्या, एक घायल

 


आजमगढ़, 12 अक्टूबर! यूपी के आजमगढ़ जिले में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत चकिया हुसेनाबाद गांव में सोमवार को अपराह्न एक युवक ने चाकू मार दो युवकों की हत्या कर दी, वहीं इस घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने टीम के साथ घटना की जांच की। पुलिस घटना का कारण सहित अन्य जांच में जुटी है। घटना के बाद से हमलावर फरार है।


निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसेनाबाद गांव निवासी 24 वर्षीय अस्मर पुत्र अशरफ का उसके गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को अस्मर का मित्र 23 वर्षीय काजिम पुत्र फहीम निवासी संजरपुर थाना सरायमीर व अस्मर के बुआ का पुत्र 22 वर्षीय मुशीर पुत्र अस्लम निवासी मुहम्मदपुर थाना गंभीरपुर एक बाइक से जा रहे थे। चकिया हुसेनाबाद गांव में पहुंचने पर अस्मर के घर के पास गली में गांव के वासिफ पुत्र मो. आरिफ से विवाद हो गया।


 


पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वासिफ ने चाकू से हमला कर अस्मर, काजिम व मुशीर को घायल कर दिया। परिजन तीनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, उपचार के दौरान अस्मर व उसके मित्र काजिम की मौत हो गई। मुशीर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, सीओ सदर सिद्धार्त तोमर, निजामाबाद थाना प्रभारी अनवर अली खान सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Wednesday, October 7, 2020

हाथरस केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई और आरोपी के बीच 100 से ज्यादा बार हुई फोन पर बात


हाथरस कांड की जांच में नया खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी पड़ताल में पाया है कि पीड़ित परिवार और मुख्य आरोपी संदीप फोन के जरिए आपस में संपर्क में थे. पीड़ित परिवार और संदीप के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ. पीड़ित परिवार और आरोपी के बीच 104 बार फोन पर बातचीत हुई.


 


हाथरस कांड में ये खुलासा यूपी पुलिस की जांच में हुआ है. पुलिस ने आरोपी और पीड़ित परिवार के कॉल रिकॉर्ड को खंगाला तो पाया कि बातचीत का सिलसिला पिछले साल 13 अक्टूबर को शुरू हुआ. ज्यादातर कॉल चंदपा क्षेत्र से ही कई गई है, जो पीड़िता के गांव से महज 2 किमी की दूरी पर है. 


 


इसमें से 62 कॉल वो हैं जो पीड़ित परिवार की ओर से की गई तो वहीं 42 कॉल आरोपी संदीप की ओर से की गई थी. यूपी पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि पीड़ित परिवार और आरोपी संदीप के बीच नियमित अंतराल पर बात हुई. आरोपी संदीप को कॉल पीड़िता के भाई की ओर से की गई थी.


 


इस बीच, स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच भी अंतिम दौर में है. SIT अपनी रिपोर्ट बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है. गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई में डीआईजी चन्द्र प्रकाश और एसपी पूनम ने केस की जांच की है.


 


बता दें SIT ने पिछले हफ्ते जांच शुरू की थी और सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने की बात कही थी. एसआईटी की टीम चंदपा के उस गांव भी पहुंची थी, जहां की पीड़िता रहने वाली थी. एसआईटी ने पीड़िता के परिवारवालों का बयान भी लिया. 


 


*क्या है पूरा मामला*


 


दरअसल, हाथरस की बेटी का 14 सितंबर को हाथरस में गैंगरेप किया गया था. आरोप है कि युवती का जीभ को काट दिया गया था. रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी गई थी. हैवानियत का शिकार हुई युवती को इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.


 


इस केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसमें संदीप भी शामिल है. वहीं, पीड़िता का रात में दाह संस्कार कराने को लेकर प्रशासन निशाने पर था. गैंगरेप की शिकार दलित लड़की के पिता हो या भाई, चाचा हो या कोई अन्य रिश्तेदार, सब एक सुर से पुलिस पर जबरन दाह संस्कार कराने का आरोप लगा रहे हैं. योगी सरकार ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के कारण हाथरस के डीएसपी और एसपी को सस्पेंड कर चुकी है और वहीं, केस की सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.


शाहीन बाग़: सार्वजनिक जगहों पर अनिश्चित काल के लिए प्रदर्शन की इजाज़त नहीं-सुप्रीम कोर्ट


भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक जगहों को अनिश्चित समय के लिए विरोध-प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह फ़ैसला शाहीन बाग़ में महीनों तक चले प्रदर्शन के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.


 


सुप्रीम कोर्ट में इस संदर्भ में कई याचिकाएँ डाली गई थीं. शाहीन बाग़ में कई महीनों तक प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संसोधन क़ानून को लेकर विरोध दर्शन किया था. इस दौरौन दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क पर प्रदर्शनकारी बैठे हुए थे.


 


फ़ैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की इस तीन सदस्यीय बेंच की अध्यक्षता जस्टिस संजय किशन कौल ने की. सुनवाई करने वालों में अन्य दो जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस कृष्ण मुरारी थे.


 


बेंच ने इस मामले में 21 सितंबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था और कहा था कि विरोध-प्रदर्शन का अधिकार और लोगों के आवागमन के अधिकार के बीच संतुलन होना चाहिए !


बेंच ने कहा था कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकता है लेकिन 'विरोध-प्रदर्शन का अधिकार निरंकुशता पूर्ण नहीं है. यह एक अधिकार है


याचिकाकर्ता अमित साहनी और शशांक देव सुधी ने विरोध-प्रदर्शन के ख़िलाफ़ याचिका डालते हुए यह दलील दी थी कि विरोध-प्रदर्शन की वजह से लोगों को आने-जाने में तकलीफ़ पैदा हो रही है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने की मांग की थी.


 


वरिष्ठ पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़ अमित साहनी ने कहा था,"भविष्य में अपनी मर्ज़ी और ज़रूरत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं होने चाहिए. व्यापक जनहित में एक फ़ैसला लिया जाना चाहिए. मैं सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करता हूँ वो इस मामले में एक विस्तृत आदेश दें."


 


सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शुरू में बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर विचार करने से इनकार कर दिया था.


 


सुप्रीम कोर्ट ने पहले संजय हेगड़े, साधना रामाचंद्रन और पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्लाह को मध्यस्थ नियुक्त किया था ताकि वो प्रदर्शनकारियों से बात करें और उन्हें कहीं और जाकर प्रदर्शन करने के लिए मनाने पर बात करें! 


दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...