कुशीनगर, 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में शनिवार की शाम पल्सर सवार तीन बदमाशों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कनपटी और सीने में गोलियां उतार दी। इस दौरान गुजर रहे एक बुजुर्ग द्वारा बीच बचाव किए जाने पर उसे भी गोली मार दी और फरार हो गए । मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव किसी काम से समउर बाजार आया था। शनिवार की शाम 5 बजे के करीब समउर तमकुही मार्ग पर स्थित शराब भट्टी के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी कनपट्टी और सीने में गोलियां मार दींं। इसी बीच खेत से लौट रहे समउर बाजार के बंगला टोला निवासी रामदयाल चौहान (65 वर्षीय) ने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी। इस दौरान लोग बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके और बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। थानाध्यक्ष अतुल्य कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों लोगों को पहले सीएचसी तमकुही भेज दिया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment