Wednesday, February 25, 2026

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

गोंडा : 2011 के पहले भर्ती हुए अध्यापकों के लिए भी टीईटी अनिवार्यता का विरोध दर्ज कराने के लिए शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर अपने विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया। टीईटी अनिवार्यता का विरोध करने के लिए कई संगठन टीचर्स फेडरेशन आफ इण्डिया ( टीएफआई ) के नाम से संघर्ष समिति बनाया है। जिसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, उ प्र महिला शिक्षक संघ व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शामिल हैं। टीएफआई शिक्षक नेताओं ने टीईटी का विरोध करने के लिए रोडमैप तैयार किया है।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद के मीडिया प्रभारी विरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि टीएफआई के निर्देश पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक शिक्षक अपने विद्यालय में विरोध स्वरुप काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया है ।22 फरवरी को इसी विरोध के तहत शिक्षकों ने एक्स पर हैशटैग अभियान संचालित किया है। उन्होंने ने बताया कि 26 फरवरी को बीएसए आफिस कैम्पस में दोपहर एक बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि यदि सरकार टीईटी अनिवार्यता के मामले में शिक्षकों के पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो शिक्षक संगठन मार्च के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में भी धरना प्रदर्शन करेगा ।







Wednesday, February 18, 2026

जश्न-ए-इस्तक़बाल-ए-ज़ायरीन-ए-अतबात-ए-आलिया

लखनऊ बमक़ाम असगर विला, कश्मीरी मोहल्ला में ज़ायरीन-ए-अतबात-ए-आलिया के सम्मान में एक गरिमामय और रूहानी जश्न-ए-इस्तक़बाल का आयोजन किया गया। इस मुबारक महफ़िल का आयोजन अत्यंत अकीदत और एहतराम के साथ किया गया, जिसमें मोहल्ले के लोगों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का संचालन प्रो०डॉ०अब्बास रज़ा नैय्यर जलालपुरी ने अत्यंत सुंदर ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-पाक से हुई, जिसके बाद नात व मनक़बत पेश की गई।

इस अवसर पर मौलाना अब्बास इरशाद नक़वी और मौलाना यअसूब अब्बास ने “फ़ज़ाइल व अहमियत-ए-ज़ियारत-ए-कर्बला” विषय पर प्रभावशाली और ईमान-अफ़रोज़ ख़िताब किया। वक्ताओं ने ज़ियारत-ए-इमाम हुसैन (अ.) की रूहानी बरकतों और उसकी मानवीय व नैतिक अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज़ियारत-ए-कर्बला इंसान के ईमान को ताज़गी देती है और उसे सब्र, इस्तिक़ामत तथा राह-ए-हक़ पर क़ायम रहने का सबक़ सिखाती है।

इसके बाद ज़ायरीन की गुलपोशी की गई और उन्हें मुबारकबाद पेश की गई। ज़ायरीन ने अपने सफ़र के रूहानी तास्सुरात भी बयान किए, जिससे महफ़िल का माहौल और भी नूरानी व असरदार हो गया।

कार्यक्रम का समापन हुज्जतुल इस्लाम मौलाना रज़ा हुसैन साहब के दुआइया कलिमात पर हुआ। इस मौके पर अबूज़र कंतूरी, ज़रग़ाम हैदर, समर रज़वी, बहजत साहब और मौलाना निहाल हैदर भी बराबर मौजूद रहे।

यह रूहानी और ईमान-अफ़रोज़ कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा और उपस्थित लोगों ने इसे एक यादगार और मुबारक महफ़िल क़रार दिया।


Visit us : www.nextmedia.co.in


केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ मॉडल क्रिकेट लीग सीजन-3 का भव्य आयोजन

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मॉडल क्रिकेट लीग सीजन-3, 2026 का भव्य और आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए मॉडल, इंफ्लुएंसर, एक्टर और सोशल मीडिया स्टार्स ने प्रतिभागी के रूप में क्रिकेट खेलकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन, एग्जॉटिक अंशिका एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और एनएच फैशन एंड फिल्म के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान मौजूद रहे, जबकि मृत्युंजय सिंह की वीवीआईपी उपस्थिति भी खास रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता फैलाना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के संयोजक श्वेतांक प्रकाश चतुर्वेदी, अंशिका सिंह और नेहिल मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के आयोजनों के जरिए युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बालिका शिक्षा जैसी मुहिम को देशभर में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। एक दिवसीय इस आयोजन में कई रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए, जिसमें शादी जंक्शन, चैलेंजर्स, दिशा डेयरडेविल्स, ग्लोबल लेजेंड्स और दी शक्ति वॉरियर जैसी टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आरसीएम कंपनी, रॉयल कैफे, एसआर मेमोरियल्स, एहसास फाउंडेशन ट्रस्ट, क्रिएटिव विज़न, ग्लोबल सोलर गाइडर्स, शादी जंक्शन, दीशक्ति इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और दीया बाती फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं ने स्पॉन्सर और सपोर्टर के रूप में सहयोग किया।आयोजकों ने बताया कि लखनऊ में ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही इसके नए सीजन भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया जा सके।

VFS Global की अपील: समय से पहले करें वीज़ा आवेदन, धोखाधड़ी से रहें सतर्क


लखनऊ पीक ट्रैवल सीज़न से पहले VFS Global ने भारत में वीज़ा आवेदकों के लिए परामर्श जारी कर समय से पहले आवेदन करने और वीज़ा धोखाधड़ी से बचने की अपील की है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वीज़ा अपॉइंटमेंट केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित दूतावास की वेबसाइट के माध्यम से ही बुक किए जाएँ।

दक्षिण एशिया की मुख्य परिचालन अधिकारी युम्मी तलवार ने कहा कि अंतिम समय में किए गए आवेदन से अनावश्यक तनाव और देरी बढ़ती है, साथ ही आवेदक ठगों के जाल में फँस सकते हैं। अधिकांश देश यात्रा तिथि से 180 दिन (6 माह) पहले तक वीज़ा आवेदन स्वीकार करते हैं, इसलिए यात्रियों को अग्रिम योजना बनानी चाहिए।

कंपनी ने आवेदकों को याद दिलाया कि:

वीज़ा अपॉइंटमेंट केवल आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें।

VFS Global या कोई भी तीसरा पक्ष वीज़ा की गारंटी नहीं दे सकता; अंतिम निर्णय संबंधित दूतावास/वाणिज्य दूतावास का होता है।

अपॉइंटमेंट आवंटन के लिए कंपनी किसी तृतीय-पक्ष एजेंसी से संबद्ध नहीं है।

कंपनी न तो नौकरी दिलाने और न ही आव्रजन सेवाएँ प्रदान करती है।

सोशल मीडिया, ई-मेल, एसएमएस या कॉल के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी या भुगतान की मांग होने पर सतर्क रहें।

आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अपॉइंटमेंट पत्र की प्रामाणिकता भी सत्यापित कर सकते हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या कंपनी के आधिकारिक एंटी-फ्रॉड प्लेटफॉर्म पर दें।

सुगम वीज़ा अनुभव के लिए कंपनी “वीज़ा एट योर डोरस्टेप”, “प्रीमियम लाउंज” और “प्राइम टाइम” जैसी वैकल्पिक सेवाएँ भी प्रदान करती है।

सुएज़ द्वारा प्रायोजित लखनऊ नगर निगम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन शहरी जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण

 

लखनऊ शहरी आधारभूत संरचना के साथ-साथ जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मेसर्स सुएज़ – वन सिटी वन ऑपरेटर (OCOP) परियोजना, लखनऊ द्वारा दिनांक 14 एवं 16 फरवरी 2026 को नगर निगम लखनऊ मुख्यालय परिसर स्थित त्रिलोकी नाथ हाल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का प्रायोजन एवं सक्रिय संचालन सहयोग किया गया।

यह शिविर सुएज की सामुदायिक सहभागिता और कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

कार्यक्रम के आयोजक ईष्टा माहेश्वरी की टीम ने सुएज़ के सहयोग से ये कैम्प सफलता पूर्वक संपन्न करवाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं विधायक सीतापुर श्री ज्ञान तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री के.पी. मिश्रा जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भारत तिब्बत सहयोग मंच), श्री उत्कर्ष बाजपेई (अध्यक्ष, अखंड आर्यावर्त समिति) एवं इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता जी (पूर्व नौसैनिक) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुएज की ओर से परियोजना निदेशक श्री राजेश मठपाल, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विशेषज्ञ श्री पंकज सिंह, सहायक प्रबंधक श्री सुमित कुमार सिंह एवं श्री अक्षय सक्सेना उपस्थित रहे। सुएज नेतृत्व ने शिविर के संचालन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं की प्रत्यक्ष निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि अधिकतम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों।

सुएज द्वारा प्रायोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लोग बंधु अस्पताल, लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, सामान्य चिकित्सा, आयुष, होम्योपैथी, पैथोलॉजी जांच तथा विशेष रूप से स्त्री रोग परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क औषधि प्राप्त की। रक्त जांच हेतु नमूने भी एकत्रित किए गए।

परियोजना निदेशक श्री राजेश मठपाल ने इस अवसर पर कहा कि सुएज केवल सीवर एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रहा है। “हमारी प्राथमिकता सुरक्षित संचालन, श्रमिक कल्याण और सामुदायिक स्वास्थ्य है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर हमारे ‘सेवा भाव’ और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक हैं।”

यह स्वास्थ्य शिविर ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया, जिसने सामाजिक जागरूकता एवं महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है।

सुएज, उत्तर प्रदेश सरकार की ‘वन सिटी वन ऑपरेटर’ परियोजना के अंतर्गत लखनऊ में सीवर अवसंरचना के संचालन एवं रखरखाव के साथ-साथ जनहितकारी पहलों के माध्यम से शहर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कांग्रेसी नेता समाजसेवी बलतेज सिंह बरार उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश सचिव नियुक्त

हरदोई : किसान हितों को मजबूती देने के  उद्देश्य से एक अहम संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बलतेज सिंह बरार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति कमेटी के चेयरमैन ब्रज मौर्य द्वारा की गई।

नियुक्ति के बाद संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पद ग्रहण करने पर बलतेज सिंह बरार ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।।

संगठन के नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से मध्य जोन में किसान कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और किसान मुद्दों पर संघर्ष को और मजबूती प्राप्त होगी!


Report: सुहेल वारसी 

यूनिटी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

  लखनऊ यूनिटी कॉलेज में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वर्गों के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह ...