Friday, December 30, 2022

वित्त नियंत्रण के खिलाफ शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन


गोण्डा :  उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र की अगुवाई में शिक्षकों ने वित्त नियंत्रण के खिलाफ़ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीईओ हर्षित पाण्डेय को दिया।वित्त नियंत्रक के आदेश से शिक्षको में नाराजगी व अक्रोश है जिसमे वित्त नियंत्रक ने शिक्षकों के वेतन से नई पेंशन स्कीम के लिए कटौती का फरमान जारी किया है। कटौती न कराने वाले शिक्षकों के वेतन रोकने का भी तुगलकी फरमान उन्होंने जारी किया है। शिक्षकों ने  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से इस प्रकार के आदेश को तुरंत रुकवाने का अनुरोध किया है। संगठन के मन्त्री मनोज शर्मा, संतोष सिंह, नूर मोहम्मद, विनय श्रीवास्तव, माधव राम शुक्ल, रविंद्र शुक्ल, आशीष दूवे, नीना दूवे, उषा गुप्ता, कन्हैयालाल, राम भवन, रश्मि श्रीवास्तव, सन्तों देवी रहीं।

No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...