गोण्डा। कोतवाली देहात के लोढियाघाटा निवासी 15 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र शिवपाल सिंह पुत्र सूर्यबक्स सिंह 22 दिसम्बर को गोरखपुर स्टेशन से रहस्यमयी तरीके से लापता होगया है। शिवपाल सिंह के भाई महीपाल सिंह ने बताया कि देवरिया जनपद में शिवपाल उनके साथ रहकर भाटापार रानी के सेंट जोसेफ स्कूल में हाईसकूल मे पढ़ता है। 22 दिसम्बर को भाटापार रानी स्टेशन से मौर्या एक्सप्रेस से गोरखपुर आया था। वहां से उसे बांघ एक्सप्रेस से गोण्डा के लिए आना था।उन्होंने बताया कि गोरखपुर स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा स्टेशन पर बैठे हुए दर्शाता है। वहीं से उनका भाई कहीं लापता होगया है। महीपाल ने देवरिया के भाटपार रेलवे स्टेशन के जीआरपी को गुमशुदगी की सूचना दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर व गोण्डा के जीआरपी और कोतवाली देहात पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर लेने से भी इन्कार कर दिया। उन्होने कहा कि सोसलमीडिया के सहारे भाई को खोजने का प्रयास किया जारहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...

No comments:
Post a Comment