Thursday, September 22, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान -महादान की सोच के साथ

 


 21 सितंबर ,बुधवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के तत्वाधान में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया  तथा रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ "रक्तदान- महादान" की सोच के साथ दूसरों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने रक्तदान किया "रक्तदान शिविर "का शुभारंभ  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं लोहिया ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ वी के शर्मा की उपस्थिति में हुआ तथा इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, लखनऊ उपाध्यक्ष  डॉक्टर साकेत  चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे बढ़ कर आने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर एवं उनकी प्रशंसा करके उनका उत्साह वर्धन किया तथा सराहना की

 इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल सदैव समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता आया है, दूसरों की जिंदगी बचाने में सहायक होना वास्तव में भाग्य की बात है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की रक्तदान करने वालों में संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,व्यापारी अमित सिंह, आरती सिंह, अर्जुन अग्नि, राजकुमार ,संजय सोनी ,सूर्या यादव ,पंकज यादव, मुन्ना यादव, रजनीश वर्मा ,विजय पंडित ,ललित गुप्ता ,सूरज यादव, सुमित गुप्ता, मोहित ,ओम प्रकाश  शामिल थे!


Friday, September 9, 2022

प्रधानाध्यापिका के बेटे का नीट में सेलेक्शन


गोण्डा : झंझरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेतिवारी की प्रधानाध्यापिका जाहां आरा खानम का बेटा अदनान खां ने डाक्टर बनने वाली  नीट  प्रतियोगी परीक्षा को पास किया है। अदनान को 720 में से 647 अंक मिले हैं। जानकारों का कहना है कि अच्छे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस मिलेगा। अदनान ने शुरु से  शहर के फातिमा इण्टर कालेज में पढ़ाई की है। शहर के मोहल्ला महराजगंज निवासी अदनान की माता जहां आरा खानम पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेतिवारी की प्रधानाध्यापिका है। पिता अकरम अली खां शहर के एक निजी बैंक में कैशियर है। शिक्षक राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, बांके प्रसाद मिश्र, वीर विक्रम सिंह, जाकिर हुसैन खां, डा सादिर खां, असलम एडवोकेट, पंकज सिंह, रियाज अहमद, इसशाद, शालिनी, तता तिवारी ने बधाई दी है।

Monday, September 5, 2022

हजरतगंज के होटल में लगी भीषण आग में अब तक चार की मौत की खबर, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

 


लखनऊ के हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। चार लोगों की मौत हो गई है। 


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज इलाके में एक होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल लिवाना में लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लगी है। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल कर्मी भी बेहोश हो गया है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर करीब छह एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। रास्ते को बंद कर दिया गया है।

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे।

वहीं, लखनऊ के हजरतगंज के होटल लिवाना में आग लगने की घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को झुलसे लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
लखनऊ कमिश्नर एस बी शिरोड़कर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग वहां पर रुके हुए थे जिसमें से पुलिस विभाग के अनुसार 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें से दो लोगों की दुखद मौत हो गई जबकि सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है।  होटल के कमरों में धुआं ज्यादा होने के कारण अभी तक कितने लोग अंदर फंसे हैं। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस कमिश्नर व मंडला आयुक्त को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में हुए घायल
हादसे में होटल में रुके अंश कौशिक, कामिनी, मोना चौधरी झुलस गए। होटल के कर्मचारी श्रवण और राजकुमार भी हादसे का शिकार हो गए। जबकि राहत व बचाव कार्य के दौरान चंद्रेश यादव व प्रदीप मौर्या की हालत बिगड़ गई।


दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...