Monday, April 4, 2022

टाउन नम्बर तीन में रुला रही बिजली

  गोण्डा । शहर के टाउन नम्बर तीन में गर्मी व तपिश  बढ़ने के साथ ही बिजली रुलाने लगी है। विभागीय कर्मी की उदासीनता के कारण 15 दिन से इस क्षेत्र में बंच केबिल व नई लाइन बिछाने के नाम पर सुबह 10 बजे ही बिजली काट दी जाती है। शाम तक आपूर्ति बहाल नही होती। विभागीय अधिकारी उपभोगताओं को मरम्मत का दिलासा दिन भर देते रहते हैं। जानकारों का कहना है कि ठेकेदार दो से तीन कर्मियों को साइट पर भेजते हैं जबकि आठ से दस कर्मियों को काम पर होना चाहिए। नतीजतन चार दिन का काम चार सप्ताह में भी पूरा नहीं हो पाता है। जेई अनिल कुमार मानस तो इस मामले में बोलने को भी तैयार नहीं पर एक्सईएन बैंकटरमन ने कहा काम जल्द पूरा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...