फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे कालोनी में महिला की मौत के मामले में उसके रेलवे कर्मी पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की सीओ सिटी ने जांच शुरू की है। रानी कालोनी निवासी जयकरण सिंह की ने पुत्री अंजू सिंह (29) की 19 फरवरी 2019 को शादी रेलवे कर्मी संजय यादव निवासी स्टेशन रोड के साथ की थी। जयकरण सिंह का आरोप है कि उसकी पुत्री अंजू सिंह से दहेज में सोने की चेन की मांग, अंगूठी और पांच लाख नगदी की मांग को लेकर अक्सर ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर अंजू की 20 अप्रैल को हत्या कर दी। उसके बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया। मामले में पति संजय यादव, ससुर सुभाष चंद्र यादव, सास शीतला देवी, देवर अजय यादव, नंदोई राजेश यादव, ननद शकुंतला देवी उर्फ बेबी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
.jpeg)
No comments:
Post a Comment