यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। दो दिन की राहत के बाद मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले एक हफ्ते गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। आने वाले दिनों में भी भीषण लू के थपेड़ों के साथ भारी गर्मी झेलनी पड़ेगी। खासतौर पर 25 अप्रैल से 26 अप्रैल को हालात बेहद खराब रहेंगे। मौसम विभाग का अपडेट है कि, लखनऊ में तापमान 42 से 44 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक रहेगा। राजधानी लखनऊ के आस-पास के जिलों में गर्मी से राहत मिलने का कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान और आसपास के राज्यों से आने वाली चक्रवाती हवाओं का असर नजर आयेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।यूपी का फर्रूखाबाद पूरे देश में सबसे गर्म जिला रहा, जहां फतेहगढ़ इलाके में शुक्रवार दोपहर देश में सबसे ज्यादा तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...

No comments:
Post a Comment