Wednesday, December 8, 2021

प्रशिक्षक ने बालिकाओं को सिखाए खेल के टिप्स

 

 गोण्डा : आफताब मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल में खेल प्रशिक्षक मोहम्मद अल्वी ने स्कूल की बालिकाओं को बेहतर खेल के टिप्स सिखाए। उन्होंने छात्राओं को हाकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, वालीवाल को अच्छे तरीके से खेलने के तरीके बताए। दूसरी टीम के आक्रमण से बचने व अपनी टीम की ओर से दूसरों पर आक्रमण करने के टिप्स सिखाए। प्रशिक्षक ने जीवन में खेल के महत्व व उसकी उपयोगिता के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। सेवानिवृत जिला व्यायाम शिक्षक अदील अहमद, प्रधानाचार्य शाहीन बानो, तहमीना सिद्दीकी, स्कूल की खेल शिक्षिका शाहीन अख्तर, सुफिया परवीन, तनदीम आरा रेश्मा परवीन, तबससुम, जहां आरा, फातिमा बेगम रहीं।


फ़ोटो: नेक्स्ट मीडिया टीम गोण्डा 





No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...