गोण्डा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वजीरगंज के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय से सोमवार को मुलाकात कर स्वागत किया और शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की। बीईओ ने डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में 1100 रुपये आने के बारे में शिक्षको से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभिभावकों से बराबर सम्पर्क बनाए रखे जिससे बच्चों के लिए नि:शुल्क मिलने वाले स्वेटर, ड्रेस, वैग, व जूता मोजा समय से मिले। उनहैंने विभागीय कार्यों के लिए शिक्षकों से सहयोग की अपील की। बीईओ ने शिक्षक प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अध्यापक अपनी समस्या सीधे उनसे साझा करें। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील मिश्र, प्राथमिक के अध्यक्ष शिवकुमार प्रधान, संरक्षण जेपी तिवारी, नूर मोहम्मद, घनश्याम मौर्य, अशोक मौर्य, योगेश कुमार, संतोष सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुनील गोस्वामी, अमर वर्मा, आशीष द्विवेदी, मनोज कुमार रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment