Friday, July 23, 2021

आसमान से बरसी 'मौत' की बारिश! महाराष्ट्र के महाड में चट्टान खिसकने से 36 की मौत, कई लोग मलबे में दबे




    महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते महाड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के महाड के तलई गांव में चट्टान खिसकने से 36 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें, 35 घरों पर पहाड़ से चट्टान टूट कर गिरी है। यानी एक तरह से पूरा गांव तबाह हो गया है।

खबरों की माने तो मलबे के नीचे 40 से 45और शवों के होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे के नीचे करीब 80 से 90 लोगों के दबे होने की आशंका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कल 4.30 बजे शाम को यह दुर्घटना हुई। लेकिन प्रवीण दरेकर के मुताबिक अभी तक बचाव कार्य के लिए प्रशासन से न तो फायर ब्रिगेड की टीम आई है और न ही राहत कार्य से जुड़ी कोई अन्य टीम आई है। स्थानीय लोगों ने ही अब तक 36 शवों को मलबों से निकाला है।

No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...