Friday, July 30, 2021

होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने छापा मार 15 युवतियों समेत 44 लोगों को किए गिरफ्तार


फरीदाबाद: होटल में चल रहे जिस्मफरोशी धंधे का फरीदाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर 15 युवतियों समेत 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।  

       दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड पर स्थित एक होटल में काफी संख्या में युवतियां और युवक मौजूद है और जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। यही नहीं होटल में अवैध रूप से शराब का सेवन और अश्लील नृत्य भी हो रहा था। इस सूचना के बाद पुलिस ने एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा और फिर सूचना के कंफर्म होने पर छापा मार दिया।  

         पुलिस ने इस छापे में 15 लड़कियां समेत 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यहां कमेटी की पार्टी चल रही थी, जिसमें एनसीआर से इन युवतियों को बुलाया गया था। इनमें दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की रहने वाली युवतियां शामिल हैं। 

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...