Monday, February 8, 2021

संविधान बचाओ यात्रा का हुआ जगह जगह सम्मान


गोण्डा : संविधान बचाओ यात्रा की अगुवाई कर रहे बौद्ध भिक्षु भंते का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। जमुनियाबाग बाजार पहुचने पर राम जियावन गौतम के आवास पर स्वागत समारोह किया गया। श्री भंतो ने कहा कि मौजूदा समय संविधान बचाना सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होने कहा कि सरकारे इससमय संविधान की धज्जियां उडा रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सुरक्षित बना रहे इसके लिए सभी देश वासियों को आगे आना होगा। संविधान बचाओ यात्रा यूपी के अलीगढ़ से शुरु होकर लखनऊ, जरवलरोड, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, इटियाथोक, अयोध्या होते हुए बिहार के गया और झारखण्ड तक यात्रा चलेगी। जमुनियाबाग बाजार में सागर फाउण्डेशन के अध्यक्ष राम जियावन गौतम,प्रोफेसर रमेश विमल, हनुमान प्रसाद, अजय कुमार, राम चरन, अनुराग लल्लन भारती, ननके यादव, जफीर, राधेश्याम सोनकर, राम शरन भारती, बृज मोहन बाबा ने फूल माला से संविधान बचाओ यात्रियों का स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट नेक्स्ट मीडिया - गोण्डा

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...