Friday, December 11, 2020

यूपी के मशहूर सर्राफा कारोबारी के घर व दुकान पर इनकम टैक्स टीम का छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

मेरठ। एशिया की गोल्ड सिटी यानी मेरठ के सर्राफा बाजार पर अब आयकर विभाग की नजर तिरछी हो गई है।

  

 गुरुवार को मेरठ में सबसे बड़े सर्राफा कारोबारियों में शुमार श्यामा सर्राफ के घर और दुकान पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। दिन निकलते ही छापेमारी की कार्रवाई से सनसनी फैल गई। जिसके बाद करीब 1 दर्जन से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी श्यामा सर्राफ के घर में छानबीन में जुट गए। 

       अचानक छापेमारी की कार्रवाई से शहर के बाकी के सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई सर्राफा कारोबारी श्यामा सर्राफ के घर भी पहुंचे, लेकिन पुलिस और आयकर विभाग की सख्ती के चलते कोई भी अंदर दाखिल नहीं हो सका। वहीं एहतियात के तौर पर सदर बाजार पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी। जिसके बाद आयकर विभाग की कार्यवाही जारी रखी गई है। 

        बता दें कि श्यामा सर्राफ मेरठ ही नहीं बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में सोने के आभूषण के बड़े कारोबारी हैं। हालांकि आयकर विभाग अभी छानबीन में जुटा था और किसी भी अधिकारी ने अब तक मीडिया से बातचीत नहीं की थी। कार्रवाई के बाद ही पता लग पाएगा कि टीम को छानबीन के दौरान क्या मिला।

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...