Gonda - आल इण्डिया मुस्लिम मजलिस के मण्डल अध्यक्ष कमाल खां एडवोकेट की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एडिशनल एसपी महेन्द्र कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा और न्यूज 18 के मैनेजिंग एडीटर अमीश देवगन व सीईओ राहुल जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित एक शिकायती पत्र में श्री खां ने लिखा है कि न्यूज एंकर ने ख्वाजा गरीब नवाज के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा अजमेरी पूरे देश में सभी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के लिए एहतेराम की चीज है।उन्होंने कहा कि उनके आसताने अजमेर शरीफ में सभी लोग बिना भेदभाव के चादर चढ़ाते है। उन्होंने कहा कि किसी न्यूज चैनल के एंकर को ख्वाजा गरीब नवाज ने बारे में इतना तो जानकारी अवश्य होनी ही चाहिए कि भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल हर वर्ष सरकार के नुमाइनदे के तौर पर अजमेर में चादर चढ़ाने अवश्य जाता है। जिलाध्यक्ष सैय्यद महमूद अली एडवोकेट, बाबू इसराईल, यावर अब्बास, चांद बाबू, मोहम्मद इल्तिफात खां, मोहम्मद असद, अब्दुल अजीज, कमाल वारिस रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत
लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
No comments:
Post a Comment