Sunday, June 28, 2020

खाईं में गयी कार बाल बाल बचे सवार


Gonda - अयोध्या गोडा हाईवे पर पाण्डेयपुर बाजार के पास अनियंत्रित होकर कार खाईं में चली गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग बाल बाल बचगये।


रविवार की रात नानपारा बहराइच निवासी अंशू सिंह व सूरज सिंह फैजाबाद से रात के समय अपने घर नानपारा वापस जारहे थे। जब वे कार से कोतवाली देहात के खोरहसा चौकी के पाण्डेयपुर बाजार के पास पहुंचे। ड्राइवर अंशू से कार अनियंत्रित होकर खाईं में चली गयी। गनीमत रही कि दोनों लोगों को केवल मामूली चोट ही आयी। स्थानीय चौकी के एसआई बब्बन यादव, राहुल यादव, रोहित मौर्या रात गसत पर थे। उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हेडकांसटविल बब्बन यादव ने बताया कि दोनों लोगों को मामूली चोट आयी थी इसलिए वे सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं।


 


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...