Gonda - खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने चंदापुर, बंधवा व अचलपुर न्याय पंचायत के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यालयों में चलरहे कायाकल्प कार्यों का जायजा लिया। बच्चों को वितरित किये जारहे खाद्यान के बारे में जानकारी ली। कायाकल्प योजना में ग्राम प्रधान क्या काम करवा रहे हैं इस पर ध्यान देने का निर्देश बीईओ ने शिक्षकों को दिया।उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रस्तावित कार्यों को ग्राम प्रधान समय से पूरा करायें। उन्होंने शिक्षकों को खाद्यान वितरण में कोई सिथिलता न बरतने की सलाह दी है। श्रीमती सिंह ने इन न्याय पंचायतों के सभी विद्यालयों में घूम घूम कर पौधरोपण किया। अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से समझाया। बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय अचलपुर, लोनियनपुरवा, बंधवा, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर, कमपोजिट विद्यालय चंदापुर में नीम, पीपल, आम, सागौन, नीबू, कदम, शीशम, जामुन, तुलसी का पौधा लगाया। उन्होंने अध्यापकों से इन पौधों की बराबर देख रेख करने का निर्देश दिया है।
Monday, June 29, 2020
कायाकल्प की हकीकत जाना, किया पौधरोपण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद
गोंडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
लखनऊ : 2 जनवरी ,शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सदस्यता ग्रहण कार्यकम का आयोजन हुआ। र...
-
गोंडा : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में झंझरी के बच्चों ने परचम लहराया। इस परीक्षा में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा ...
No comments:
Post a Comment