गोण्डा। कोरोना वायरस व लाकडाउन के चलते आन लाइन हुए प्रतियोगिता में शिक्षक दयाशंकर प्रजापति को ग्रीन आइडल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पृथ्वी दिवस पर प्रदेश के महराजगंज जनपद में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रकृति की सुरक्षा के लिए अपनी कविता, लेख, पोस्टर, नाटक को आनलाइन सम्मिलित किया गया था। इस आनलाइन प्रतियोगिता में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया था। आयोजक डा धनंजय मणि, मुख्य अतिथि व विज्ञान विचारक अशोक कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि अमरेन्द्र शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल लोगों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के विज्ञान शिक्षक दयाशंकर प्रजापति को पानी बचाओं, धरती बचाओ सम्बन्धी पोस्टर के लिए सम्मानित किया गया है। बीईओ ममता सिंह, प्रधानाध्यापक तिलकराज सिंह, आनन्द शुक्ला, प्रदीप यादव, आरती, रमेश कुमार ने खुशी जताई है।
Monday, April 27, 2020
ग्रीन आइडल अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक दयाशंकर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत
लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
No comments:
Post a Comment