Sunday, February 9, 2020

नागरिकता कानून के खिलाफ घंटा घर मैदान मे 24वें दिन जारी रहा विरोध प्रदर्शन


नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी के खिलाफ पिछले 24 दिनो से लगातार लखनऊ के ऐतिहासिक घंटा घर के मैदान मे महिलाओ द्वारा किया जा रहा शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। 17 जनवरी की दोपहर मात्र 20 महिलाओ द्वारा सीएए एनआरसी के विरोध मे शुरू किए गए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे प्रदेश भर की महिलाओ ने भाग लिया और इस विरोध प्रदर्शन को ऐतिहासिक बना दिया लखनऊ के बाशिन्दो ने शायद इतने लम्बे समय तक चलने वाले आम महिलाओ का विरोध प्रदर्शन का पहले कभी नही देखा होगा 20 महिलाओ ने घंटा घर के मैदान मे 17 जनवरी को आकर जो इन्कलाब का नारा लगाया उसकी आवाज़ शायद दूर दूर तक गई और महिलाओ की सख्या इतनी बढ़ती गई कि आज महिलाओ की गिनती कर पाना मुशकिल हो गया। विरोध प्रदर्शन के चैबीसवें दिन रविवार को घंटा घर के मैदान मे महिलाओ का हुजूम उमड़ा रविवार को घंटा घर के विशाल मैदान मे पैर रखने की जगह नही थी । घटंा घर के चबूतरे पर बनाए गए अस्थाई मंच से विरोध के स्वर गुजते रहे । रविवार की दोपहर यहा हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली हिन्दू भाई बहनो ने मंत्रो उच्चार शुरू किया तो वहा मौजूद हज़ारो मुस्लिम महिलाओ ने भी मंत्रोउच्चार मे भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की । इन 24 दिनो मे यहंा विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ को अनेक मुसीबते झेलनी पड़ी बावजूद इसके महिलाओ का हौसला कम होने के बजाए बढ़ता गया। इन 24 दिनो मे पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए कई लोगो को जेल भेजा लेकिन संवैधानिक तरीके से शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर ही महिलाओ पर मुकदमो का दबाव भी नही पड़ा और विरोध प्रदर्शन उसी शिददत और जज़्बे के साथ जारी है जैसे पहले था। सीएए एनआरसी के खिलाफ शानतीपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपने घरो से निकली महिलाओ को न अपनी सेहत की चिन्ता थी न ही घर परिवार की और तो और इन महिलाओ पर कड़ाके की ठन्ड घने कोहरे का भी असर नही हुआ और जोश से लबरेज़ महिलाए सीएए वापस लिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर पक्के इरादे के साथ डटी हुई है। रविवार को बाराबंकी, सीतापुर, मऊ, फैज़ाबाद, अम्बेडकर नगर,, रायबरेली, उड़ीसा समेत कई अन्य ज़िलो से आई सैकड़ो महिलाओ ने घंटा घर पर 24 दिनो से विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ की आवाज़ मे आवाज़ मिला कर उन्हे अपना समर्थन दिया। इसके अलावा रिहाई मंच के राजीव यादव ने भी घंटा घर पहुॅच कर महिलाओ को अपना समर्थन दिया।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...