गोंडा- विद्यालय, प्रबंधन और शिक्षकों के कन्धे पर देश के भावी पीढ़ी को तैयार करने की जिम्मेदारी होती है। जब यही जिम्मेदार ही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने लगें तो समझा जासकता है कि लोग शिक्षा के नाम पर कर क्या रहे हैं।
झंझरी ब्लाक के खिराभा लम्बरदार पुरवा में स्थिति आजाद मेमोरियल इण्टर कालेज के विज्ञान वर्ग के दो छात्र योगेश मौर्या और प्रदीप कुमार को प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बाद मालूम हुआ कि वे इण्टर की बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकते हैं। दोनों छात्र जूनियर स्तर से ही उस कालेज के छात्र हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा प्रबंधक ने यह कहकर करवा दिया कि रोल नम्बर आयेगा तो कापी पर लिख दिया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि कालेज के प्रबंधक ने शिकायत करने पर जिन्दगी बर्बाद करने की धमकी भी देरहा है। छात्रों ने यह भी बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें टीसी इसलिए नहीं दीगयी जिससे वे उसी कालेज में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होजाएं। यह मामला माध्यमिक शिक्षा में फर्जी चलरहे स्कूल व छात्रों के साथ होरहे बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े को बताता है। डीआईओएस अनूप कुमार ने कहा कि स्कूल के संचालक को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Saturday, February 15, 2020
कालेज ही कर रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद
गोंडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
लखनऊ : 2 जनवरी ,शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सदस्यता ग्रहण कार्यकम का आयोजन हुआ। र...
-
गोंडा : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में झंझरी के बच्चों ने परचम लहराया। इस परीक्षा में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा ...
No comments:
Post a Comment