Monday, February 10, 2020

देश की पहली कोरोना वायरस पीड़िता हो रही स्वस्थ, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी


कोरोना वायरस से दुनियाभर में मचे कोहराम के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देश की पहली कोरोना वायरस से पीड़ित छात्रा स्वस्थ हो रही है और जल्द अपने घर जा सकती है। चीन के वुहान से त्रिशूर वापस लौटी छात्रा का हालिया सैंपल नेगेटिव आया है। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया कि वे एक और सैंपल के नतीजे के इंतजार में हैं, जिसके बाद वह घर जा सकेगी।


केरल में अब तक कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मामले पाए जा चुके हैं। तीनों मरीज चीन के वुहान से लौटे थे। पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी है। हम एक और सैंपल के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद वह घर वापस जा सकेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि दो अन्य मरीज भी ठीक होने वाले हैं।'


No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...