गोंडा- बिजली विभाग भी अपने गलती व लापरवाही के कारनामों से सदैव चर्चा में बना रहता है। कभी पोल व तार के मीटर लगाने से, कभी पेंड में मीटर लगा देने से तो कभी अधिक बिजली बिल भेज देने से सुर्खियों में बना रहता है।जनवरी 2020 के बिल में लापरवाही से लगभग 32 माह का बकाया बिल 1150365 रुपये का भैज दिया गया है। बिजली विभाग के इस घोर लापरवाही की लोग मजाक बनाए हुए हैं। विभाग के लापरवाह अधिकारी इसे छोटी सी गलती ही मान रहे हैं।
खोरहंसा उप केन्द्र के सिसवरिया फीडर के चकसड ग्राम पंचायत के राधे कृष्ण पुत्र चौधरी प्रसाद के घर 2017 में सौभाग्य योजना के तहत एक किलो वाट का घरेलु कनेक्शन हुआ था। विभाग के लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जासकता है कि जनवरी 2020 में 1150365 रुपये का बिजली बिल आया है। इतनी अधिक बिल की जानकारी होने पर राधे कृष्ण के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गयी। उपभोगता ने इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दिया है। एक्सईएन रणवीर सिंह ने कहा कि गलती से ऐसा हुआ होगा। बिल सही करवा दिया जाएगा।
Friday, February 14, 2020
बिजली विभाग में तो आसमान छू रही लापरवाही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment