Wednesday, February 26, 2020

अंबेडकरनगर में थाना अध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से बड़ी खबर है। यहां एक थाना अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  थाना अध्यक्ष के फांसी लगाने की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाने के थाना अध्यक्ष बब्बू लाल मिश्रा ने बुधवार सुबह करीब चार बजे थाना परिसर में बने आवास में फांसी लगा ली। फांसी लगाने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 



बब्बू लाल मिश्रा गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना इलाके के अकौनी पूरेखेत के रहने वाले थे। बब्बू लाल मिश्रा के फांसी लगाने की खबर जैसे ही विभाग के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। 


मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बब्बू लाल मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...