Saturday, December 28, 2019

मेरठ एसपी के मुस्लिम को पाक चले जाने वाले बयान पर प्रियंका का बीजेपी पर निशाना

मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह की तरफ से मुस्लिम प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान जानेवाला की बात कहनेवाला वीडियो सामने आने के बाद विवाद पैदा हो गया है।



मेरठ एसपी सिटी के इस बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंन इस बारे में वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए कहा- “भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।”


गौरतलब है कि इस वीडियो में एसपी (सिटी) अखिलेश नारायण सिंह उस ग्रुप के लोगों के करियर को तबाह करने की धमकी देते दिख रहे हैं। ये वीडियो 20 दिसंबर का है जब मेरठ में नागरिकता कानून के विरोध में किया जा रहा प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया था।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...