Gonda - 24 Dec 2019 शिक्षा क्षेत्र झंझरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दर्जीकुआं के परिसर में आधा दर्जन से अधिक सूखे पेड़ किसी बड़ी घटना को दावत देरहे हैं। विद्यालय परिसर में ही पढाई के बाद बच्चे खेलते हैं। उसी परिसर में पांच शीशम, दो आम, दो कटहल के पेड़ सूखे हुए हैं। सरकारी दांव - पेंच के कारण पेड़ों की नीलामी व उन्हें कटाने का काम नहीं होपारहा है। कभी भी सूखे पेंड़ परिसर में गिरकर विद्यालय के खेलते हुए छात्रों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रधानाध्यापिका ने बीईओ जैनेन्द्र कुमार व बीएसए मनिराम सिंह को लिखित सूचना देकर परिसर में सूखे पेड़ों के नीलामी की प्रक्रिया का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि आंधी आने पर दो पेंड़ गिर चुके हैं। गनीमत रही कि आंधी रात में आयी वरना कोई भी अनहोनी होसकती थी।
Tuesday, December 24, 2019
किसी अनहोनी को दावत देरहे हैं विद्यालय परिसर में लगे सूखे पेंड़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत
लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
No comments:
Post a Comment