Thursday, December 26, 2019

जुमे की नमाज से पहले गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ समेत यूपी के 18 जिलों में इंटरनेट बंद


नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को लेकर जारी विरोध के मद्देनजर यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर समेत करीब 18 जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को जुमे की नमाज से ही पहले ही एहतियातन इंटरनेट बंद सेवा रखने का निर्णय लिया गया है।   



गाजियाबाद के डीएम की ओर से जिले में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव की आशंका को देखते हुए सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को इंटरनेट सेवा गुरुवार रात 10:00 बजे से शुक्रवार रात 10:00 बजे तक इंटरनेट बंद सेवा रखने का आदेश दिया गया है। 


डीएम ने गुरुवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पसौंडा और शहीद नगर पहुंचे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रूट मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। चेतावनी दी कि हिंसक प्रदर्शन में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...