अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोशित हुए लोग, मऊ बलिया रोड किया जाम !
यूपी के मऊ जिले में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इससे आक्रोषित स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह 2 घंटे मऊ-बलिया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर में किन्हीं आसामाजिक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल प्रतिमा बदलने और वहां सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग को लेकर मऊ-बलिया मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे। इससे जाम लग गया और सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार रोड पर लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पहुंचे। जहां पर उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। आक्रोशित लोगों ने करीब 2 घंटे बाद जाम समाप्त किया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।
Thursday, May 30, 2019
अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोशित हुए लोग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment