गोण्डा - गोंडा जिले में लड़की को ससुराल छोड़ने जा रहे पिता की मोटरसाइकिल सवार को पीछे से आ रही ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे बाप बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 3 वर्ष की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस व देहात कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को पकड़ कर व ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 वर्षीय बालिका को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोण्डा बहराइच मार्ग पर मालती शर्मा विद्यालय मुंडेरवा माफी के पास उमरी बेगमगंज के सोनाली मोहम्मदपुर के पूरे रघुनाथ पुर के राजेश सिंह पुत्र ललन सिंह 50 वर्ष अपनी लड़की पूजा सिंह और नातिन को ससुराल बहराइच छोड़ने बाइक से जा रहे थे। मुंडेरवामाफी के पास पीछे से आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया ।जिससे बाप बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। 3 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस व देहात कोतवाली पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक व ड्राइवर को कब्जे में लेकर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों को सूचना दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी
बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों...
No comments:
Post a Comment