केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1971 की विजय की लिये जब हम बड़प्पन का परिचय देते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सराहना कर सकते हैं तो पाकिस्तान को करार जवाब देने के लिये कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा क्यों नहीं कर सकती। सिंह ने दमोह, सागर और भिंड लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में जब पाकिस्तान को धूल चटाई थी, तब हमारे नेता अटलजी ने विपक्ष में होने के बावजूद संसद में इंदिरा गांधी की सराहना की थी राजनाथ ने कहा कि अटलजी ने बड़प्पन का परिचय दिया था, क्योंकि हम ऐसी पार्टी हैं जो सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करती है। उन्होने कहा, ''मैं कांग्रेस से पूछता हूं कि 1971 की विजय के लिए जब इंदिरा गांधी की जय-जयकार हो सकती है, तो पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयकार क्यों नहीं हो सकती।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment