Sunday, March 31, 2019

गन्ने की मिठास से भाजपा ने बिछाई जीत की बिसात

गन्ने की मिठास से भाजपा ने बिछाई जीत की बिसात



पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये राशि के भुगतान के लिए योगी सरकार ने ऐलान किया है. सरकार ने कहा कि दस हजार करोड़ रुपयों में से 5,400 करोड़ रुपये का भुगतान इसी हफ्ते किया जाएगा! दरअसल, गन्ना किसानों के बकाये भुगतान को लेकर योगी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर भुगतान न किए जाने की बात को लेकर ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था!पश्चिम उत्तर प्रदेश यानी गन्ना बेल्ट के करीब आठ संसदीय क्षेत्रों के किसानों पर इसका असर पड़ रहा था. साथ ही आगामी लेकसभा चुनाव में किसान बाहुल्य वाले इन क्षेत्रों में पहले चरण में ही मतदान होने वाला है. ऐसे में भाजपा के लिए कोई भी कोताही नुकसानदेह साबित हो सकती है. रणनीति के तहत गन्ना किसानों का भुगतान कर योगी सरकार ज्यादा से ज्यादा वोटरों को लुभाने के चक्कर में है!


 

No comments:

Post a Comment

जहां तक संभव हो ,देश की विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए: संजय गुप्ता

लखनऊ:  वैश्वीक परिस्थितियों के चलते देश में ऊर्जा संकट , पेट्रोलियम पदार्थों की बचत, विदेशी मुद्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...