गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी व अभिभावक बच्चों के प्रस्तुतिकरण को देख कर बेसिक शिक्षा के बच्चों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को महसूस किये।झंझरी के कम्पोजिट विद्यालय जमदरा में हुए वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि बीएसए अमित कुमार सिंह ने स्वरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि बीईओ उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी रहे। बीएसए ने कहा कि हमारे बेसिक स्कूलों के बच्चे अब किसी भी प्रतिभा में किसी से पीछे नहीं है।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल स्पर्धा, प्रतियोगी परीक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सभ्यता, संस्कृति व संस्कार में गैर बेसिक के बच्चों की अगुवाई करेंगे। बीईओ उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय के विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार की सराहना की। प्रधानाध्यापक साजिद हुसैन ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
छात्र अंश, अमन विश्वकर्मा, अमन सोनकर, नाजिया ने देश रंगीला और ऐ मेरे वतन के लोगों गीत प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट से बच्चों का हौंसला बढ़ाया ।रिजवाना, नाजमा, संजू, अर्चना ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया ।संचालन इरफान मोईन वअफसर हसन ने किया ।शिक्षक केएन मिश्र आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिक्षक गिरजेश दत्त त्रिपाठी, सुनीता मिश्रा, अनवर जहां, अनीता गुप्ता, रेहाना, एसआरजी कमलेश पाण्डेय, रिचा सिंह, लवकुश शुक्ल, नरेन्द्र गुप्ता, मोहम्मद शरीफ, संजय सिंह, ममता चौधरी, सिद्धार्थ, शिव मूर्ति, मनोज गौतम, मोहम्मद सईद, हरीश चन्द्र, अनिल कुमार, सहनाज बेगम रहीं ।


