Monday, January 5, 2026

लव यू जिन्दगी के टास्क शो में बच्चों एवं युवाओं ने प्रतिभा प्रदर्शित कर पुरूस्कार जीते

लखनऊ  जे.पी.एस. स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के संयुक्त तत्वावधान में आज शाम घंटाघर पार्क हुसैनाबाद लखनऊ में आयोजित लव यू जिन्दगी के टास्क शो में बच्चों एवं युवाओं ने प्रतिभा प्रदर्शित कर पुरूस्कार जीते।
लव यू जिन्दगी शीर्षक से अभिहित टास्क शो में बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने मनोरंजक पलों के बीच सम- सामयिक के अलावा फिल्मी, इतिहास, संस्कृति और कला जैसे विषय पर सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। शैलेन्द्र कुमार और प्रदीप श्रीवास्तव के संयोजन में हुए कार्यक्रम में अरविन्द सक्सेना ने विजयी सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जय प्रकाश जूनियर राजू श्रीवास्तव ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी और राजेश कुमार जूनियर रवि किशन ने अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी, नाना पाटेकर, गुलशन ग्रोवर, रवि किशन आदि अन्य पुराने कलाकारों की कॉमेडी कर लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में संजय कुमार, गणेश राजर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम लोग उपस्थित थे।

शालीमार ग्रुप के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में आयोजित हुए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ शालीमार ग्रुप ने अपने कर्मचारियों व अन्य लोगों के लिए पांच विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और प्रतिभागियों को कैंसर, हृदय रोग और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से जुड़ी सही जानकारी देना था। शालीमार द्वारा आयोजित इन सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस श्रृंखला का विशेष आकर्षण रहा महिलाओं के लिए आयोजित “आओ देखो सीखो” ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। सत्र के दौरान ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण, सेल्फ एग्ज़ामिनेशन की प्रक्रिया, समय पर जांच और इलाज की अहमियत को आसान और व्यावहारिक तरीके से समझाया गया। 
 
शालीमार ग्रुप के डायरेक्टर मोहम्मद अब्दुल्ला मसूद ने कहा, “हमारे लिए कर्मचारियों का स्वास्थ्य सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि प्राथमिकता है। इन कार्यक्रमों के ज़रिये हमारा प्रयास रहा कि लोग गंभीर बीमारियों को लेकर डर के बजाय सही जानकारी और समझ के साथ आगे बढ़ें। हमें खुशी है कि इन सत्रों को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला।”

इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य वार्ताओं में कैंसर, हृदय रोग और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जुड़े विषयों पर निजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने विस्तार से जानकारी साझा की। इन सत्रों में लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों, शुरुआती लक्षणों को पहचानने और सही समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। 

शालीमार के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में स्वास्थ्य जागरूकता श्रृंखला के तहत शालीमार के कार्पोरेट आफिस में महिलाओं के लिए “आओ देखो सीखो” ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में शुरुआती पहचान, सेल्फ एग्ज़ामिनेशन और समय पर जांच जैसी चीजों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके बाद वन वर्ल्ड में कैंसर जागरूकता सत्र में आम लक्षणों और इलाज के विकल्पों पर चर्चा हुई। होमेटेल आलमबाग में आयोजित हृदय स्वास्थ्य सत्र में लाइफस्टाइल सुधार, तनाव प्रबंधन और नियमित जांच की अहमियत समझाई गई, जबकि मन्नत और गार्डन बे में हुई न्यूरोलॉजिकल हेल्थ टॉक्स में ब्रेन और नसों से जुड़ी बीमारियों, उनके शुरुआती संकेतों और समय पर इलाज के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

Sunday, January 4, 2026

सावित्रीबाई फुले की जयंती सपा आंबेडकर वाहिनी ने पुरे प्रदेश व देश भर में मनाई-मिठाई लाल भारती

लखनऊ/सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी ने लखनऊ सहित पुरे प्रदेश भर में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने बताया की आंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को उनके जीवन संघर्षो के बारे में बताया 
आगरा में माता सावित्री बाई फुले जी की 195 वी जयंती पर संगोष्ठी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती जी थे,
श्री भारती ने कहाकि “सावित्रीबाई फुले केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति की चेतना थीं। जब देश अंधविश्वास, जातिवाद और महिला उत्पीड़न की बेड़ियों में जकड़ा था, तब सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को हथियार बनाकर बराबरी की लड़ाई शुरू की। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज की जड़ों को बदल सकती है।
आज सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर हम यह संकल्प लेते हैं कि 2027 विधानसभा चुनावो में श्री अखिलेश यादव जी के साथ कंधे से कन्धा मिलकर दलित समाज एक जुट होकर सपा का साथ देगा जिससे की 
शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय केवल नारे नहीं, बल्कि हमारी राजनीति की प्राथमिकता होंगे। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति—खासकर महिलाएं, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग—को समान अवसर नहीं मिलते, तब तक लोकतंत्र अधूरा है।
सावित्रीबाई फुले की विचारधारा हमें सिखाती है कि सत्ता का उद्देश्य सेवा होना चाहिए, न कि शोषण। आज ज़रूरत है ऐसी राजनीति की जो स्कूल खोले,न की तोड़े; जो सवाल पूछने की आज़ादी दे, डर नहीं; और जो बराबरी का समाज बनाए।
हम सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दे सकते हैं जब हर बेटी स्कूल जाए, हर नागरिक सम्मान से जिए और हर आवाज़ को सुना जाए। यही उनका सपना था, और यही हमारी प्रतिबद्धता है।”

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, राम बाबू सुदर्शन राष्ट्रीय महासचिव सपा आंबेडकर वाहिनी,जसवंत सिंह राणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी महावीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

लखनऊ डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन, कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लखनऊ डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य लखनऊ उमेश द्विवेदी (भाजपा) तथा नम्रता शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोकदल ने शिरकत की।
इस अवसर पर महमूदुर्रहमान पम्मू, प्रदेश अध्यक्ष, सर्व समाज व्यापार मंडल एवं मुर्तुजा अली, प्रदेश अध्यक्ष, शराब बंदी संघर्ष समिति विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।
समारोह में परवेज़ आलम (पत्रकार), सज्जाद बाकर, जमशेद सिद्दीकी, पंकज मौर्य, अमर मिश्रा, तौकीर सिद्दीकी, खालिद, भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू, नवाब ख़ान, महताब, सूफ़ियान सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
अतिथियों ने फीता काटकर डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह केंद्र आम जनता को सटीक, सुलभ और किफायती जांच सुविधाएं प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और आयोजकों को सभी अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं।

Saturday, January 3, 2026

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में हुए शामिल

लखनऊ : 2 जनवरी ,शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सदस्यता ग्रहण कार्यकम का आयोजन हुआ।
राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं लखनऊ व्यापार मण्डल के महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी , लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह , तारिक माजिद सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में शामिल हुए
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी वरिष्ठ व्यापारी नेताओं को आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता दी तथा स्वागत किया 
तथा सभी व्यापारी नेताओं को प्रांतीय कार्यकारिणी में नामित किया
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रांतीय कार्यकारणी(वर्ष 2026-28) में सुहेल हैदर अल्वी को संसदीय महामंत्री, मनीष वर्मा को उपाध्यक्ष, सतनाम सिंह को उपाध्यक्ष,तारिक माजिद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश सदस्य संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तम्भ है।
तथा सरकार के राजस्व को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है तथा रोजगार के सृजन में भी व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का है।
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल , प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ  किदवई एवं नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, टास गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांस  गोमतीअध्यक्ष अनिरुद्ध निगम नगर उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव ने  सभी को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया
आदर्श व्यापार मंडल में शामिल होने वाले प्रमुख व्यापारी नेताओं में मुंशी पुलिया के वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप अग्रवाल, यशपाल सिंह  सभाजीत वर्मा, रामायण श्रीवास्तव ,जावेद अली ,विपिन चौधरी ,प्रशांत गुप्ता ,आनंद गुप्ता, गुंजन तोलोनी ,नितिन अग्रवाल ,पप्पू अग्रवाल  ऋषि मेहरा ,आशिष छाबड़ा, कुलदीप तलवार  शैलेश गुप्ता  टी पी पांडेय ,विशाल रस्तोगी, आकाश वर्मा, रूपेश वर्मा ,अभिजीत सरकार ,राहुल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव,अवनीश मिश्रा ,अजीत सिंह, विनोद गौड़, रामदेव  अजय व्यापारी शामिल हुए !

Friday, January 2, 2026

बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर सीएसडी सहारा बीकेटी की शानदार जीत

बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफा अंदाज़ में पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
मैच में टॉस जीतकर सीएसडी सहारा बीकेटी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी एकाना रेंजर्स की टीम महज़ 15.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। एकाना की ओर से सूर्यांश सिंह (14 रन) और आर्यन कन्नौजिया (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जबकि बाकी बल्लेबाज़ पूरी तरह विफल रहे।
सीएसडी सहारा बीकेटी की घातक गेंदबाज़ी के सामने एकाना का बल्लेबाज़ी क्रम बिखर गया। हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और एकाना की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी, वहीं फ़ैज़ी ने 2 विकेट लेकर उनका भरपूर साथ दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसडी सहारा बीकेटी अकादमी की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 9.3 ओवर में 62 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सौरभ वर्मा (31 नाबाद) और गौरव प्रजापति (20 नाबाद) ने सहज और आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। एकाना रेंजर्स का कोई भी गेंदबाज़ विकेट हासिल नहीं कर सका।
इस तरह सीएसडी सहारा बीकेटी ने मैच 10 विकेट से जीत लिया। शानदार गेंदबाज़ी के लिए हर्ष सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यह मुकाबला इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि सिर्फ बड़ा नाम या अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होना ही बच्चों को बेहतर क्रिकेटर बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होता। सही मार्गदर्शन देने वाला अच्छा कोच और सकारात्मक क्रिकेटिंग माहौल ही खिलाड़ियों को निखारता है। एक ओर जहां एकाना को बड़े मंच और सुर्खियों का लाभ है, वहीं दूसरी ओर सीएसडी सहारा बीकेटी का मजबूत क्रिकेटिंग वातावरण खिलाड़ियों के प्रदर्शन में साफ झलकता है। इस मैच का परिणाम सब कुछ बयां करता है।
मैच का विस्तृत विवरण सीएसडी सहारा बीकेटी के एडमिन एवं पूर्व क्रिकेटर श्री ज़ुबैर सलीम तथा क्रिकेट अकादमी कोच सैय्यद मोहम्मद काज़िम जी द्वारा साझा किया गया।

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...