Wednesday, December 31, 2025

थाना ठाकुरगंज पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही।


लखनऊ  : थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में जोकर चाय वाले को भौकाल व प्रचार करना पड़ा भारी हुसैनाबाद चौकी क्षेत्र में जोकर चाय वाले ने एक लाल और नीली बत्ती लगी कार से बनवाई  थी वीडियो 
लाल नीली बत्ती लगी कार से उतरा जोकर चाय वाला व एक और युवक लाल नीली बत्ती लगी व पुलिस की पी कैप रख कार से उतरने वाले जोकर चाय वाले व युवक की वीडियो हुई सोशल मीडिया पर वायरल।
डियूटी पर एक्टिव रहने वाले चौकी प्रभारी हुसैनाबाद दिलीप कुमार चौबे ने लिया मामले का संज्ञान और किया कार्यवाही ।
चौकी प्रभारी हुसैनाबाद दिलीप चौबे ने कार को पकड़ किया कार्यवाही। एस आई दिलीप चौबे ने कार को किया सीज व कार पर लगी नीली लाल बत्ती व पुलिस की पी कैप को किया जब्त वही अभियुक्त को भी किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर : शादाब आलम

जिलाधिकारी के आदेश पर 11 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, हत्या की आशंका

जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी के आदेश पर 11 दिन बाद एक युवक का शव कब्र से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान शेखपुर गांव निवासी अबूजर (24) पुत्र स्वर्गीय शकील अहमद के रूप में हुई है।
                  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 19 दिसम्बर को अबूजर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। उस समय आसपास के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। घटना के वक्त मृतक की पत्नी आलिया गुजरात में थी। आलिया बरसठी थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव की रहने वाली हैं।
               सूचना मिलने पर घर पहुंची मृतक की पत्नी ने के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पति की हत्या की आशंका जताई। उन्होंने मांग किया कि मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
                 जिलाधिकारी के आदेश पर नामित अधिकारी उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की मौजूदगी में शेखपुर गांव के कब्रिस्तान से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानन्द कुशवाहा, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। ग्राम प्रधान राशीद अली भी मौके पर मौजूद रहे।
              बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसकी गैरमौजूदगी में मामा सहित अन्य रिश्तेदारों द्वारा शव को दफन कर दिया गया जिससे हत्या की आशंका है। जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Sunday, December 28, 2025

अनशुमान की बल्लेबाजी और अमन–काज़िम की घातक गेंदबाजी से सीएसडी सहारा बीकेटी की बड़ी जीत


लखनऊ : सिंद्रा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बीबीडी लीग सी डिवीजन के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने सेंट ऐन्स क्रिकेट अकादमी के खिलाफ एकतरफा और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 207 रनों से विशाल जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसडी सहारा बीकेटी की टीम ने निर्धारित 32 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी की नींव अनशुमान सिंह ने रखी, जिन्होंने बेहद संयमित और आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

उनके साथ अरजित वर्मा ने 41 गेंदों में 51 रन बनाकर पारी को गति दी, जबकि गौरव प्रजापति ने मात्र 28 गेंदों में 47 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। शुरुआत में समृद्ध मिश्रा (41 रन) ने पारी को संभाला, वहीं अंतिम ओवरों में प्रतीक कुमार राय (13 गेंदों में 27 रन) और अमन दुबे (14 गेंदों में नाबाद 20 रन) की तेज तर्रार बल्लेबाजी ने स्कोर को और मजबूत किया। जवाब में सेंट ऐन्स क्रिकेट अकादमी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह दबाव में नजर आई और 21.5 ओवरों में मात्र 81 रनों पर सिमट गई।
सीएसडी की ओर से गेंदबाजी में अमन दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 2 मेडन सहित सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट झटके और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उनके साथ सैय्यद मौहम्मद काज़िम ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 15 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे सेंट ऐन्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। अनशुमान सिंह की शानदार बल्लेबाजी और अमन दुबे व सैय्यद मौहम्मद काज़िम की घातक गेंदबाजी के दम पर सीएसडी सहारा बीकेटी ने इस मुकाबले में अपना दबदबा साबित करते हुए बीबीडी लीग सी डिवीजन में एक मजबूत संदेश दिया। मैच से जुड़ी जानकारी सी एस दी सहारा बी.के.टी के हैड कोच हर्ष सिंह ने साझा करी !

Saturday, December 27, 2025

ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन 28 दिसंबर को बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में आयोजित

लखनऊ : लखनऊ इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष, मौलाना सैयद साएम मेंहदी और जर्नल सेक्रेटरी, मौलाना यासूब अब्बास ने आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को इमामबाडा आसिफ उदद्दौला (बड़ा इमामबाड़ा) लखनऊ में दिन में 11 बजे आयोजित होगा। इस अधिवेशन में पूरे देश से उलेमा, खुत्तबा, बुद्धिजीवी और समुदाय के जिम्मेदार लोग शिरकत कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में मौलाना जहीर अब्बास, मौलाना जाफर अब्बास, मौलाना अनवर हुसैन रिज़वी, मौलाना एजाज अतहर, मौलाना इन्तिजाम हैदर व श्री जहीर मुस्तफा ने भी सम्बोधित किया।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अधिवेशन में निम्न बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा 1 हिन्दुस्तान में Common Civil Code को लागू किये जाने पर विचार 2.जन्नत-उल-बकी मदीना, सउदी अरब में रौज़ों के पुर्ननिर्माण की मांग।
3 सच्चर कमीशन की तरह शिया मुसलमानों के हालात जानने के लिए एक अलग कमीशन बनाने की मांग 4 अल्पसंख्यकों को सरकार की ओर से जो हिस्सा दिया जाता है उसमें शिया मुसलमानों को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सा देने की मांग 5 आर्थिक पिछड़नेपन की बुनियाद पर नौकरियों में शिया मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग 6 देश में फैले 8 करोड शिया मुसलमानों का पार्लियामेंन्ट और देश की विधान सभाओं में प्रतिनिधित्व के न होने पर विचार 7 समाजिक सुधार में खास कर शादी ब्याह, और गमी के मौके पर बेजा खर्चा में सुधार का प्रस्ताव 8 हिन्दुस्तान और पूरी दुनियां में फैले आतंकवाद की निन्दा और उसको रोकने का प्रस्ताव। 9 शियों की धार्मिक और प्रचलित शिक्षा में सुधार और तरक्की के प्रस्ताव 9 नफरत फैलाने वाले भाषणों और मॉब लिंचिंग रोकने के लिए कानूनी उपायों पर विचार 10 वक्फ बोडों में फैले भ्रष्टाचार और वक्फ सम्पत्तियों की बिक्री तथा वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पर विचार 11 हिजाब पर किसी भी तरह की रोक लगाने की माग पर विचार 12 इस्लाम की सही, सच्ची और असली तस्वीर जो बादशाहों के किरदार की न हो कर मोहम्मद साहब स.अ. और उनकी औलाद की शिक्षाओं की रौशनी में हो। उसको दुनिया वालों के सामने पेश करने पर विचार 13 शिया मुस्लिम समाज की राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक अधिकारों की स्थिति पर विचार।


सलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन


मुम्बई: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान आज (27 दिसंबर को) अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। भाईजान ने हमेशा की तरह अपना खास दिन पनवेल स्थित फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताया। पार्टी प्राइवेट रही, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा चुनिंदा इंडस्ट्री फ्रेंड्स और डायरेक्टर्स शामिल हुए।
सलमान ने फार्महाउस के बाहर जमा मीडिया और फैंस के साथ केक काटा, उन्हें केक खिलाया और कैमरे के लिए पोज दिए। इस दौरान उनके भाई अरबाज खान पत्नी शूरा खान और भतीजों के साथ नजर आए।

बहन अर्पिता खान पति आयुष शर्मा के साथ पहुंचीं। क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पार्टी में शामिल हुए। सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे।

पार्टी में एक स्पेशल सरप्राइज भी था – सलमान के दोस्तों, परिवार और उनसे काम कर चुके डायरेक्टर्स ने उनके लिए एक खास वीडियो ट्रिब्यूट तैयार किया, जिसमें उनके सिनेमाई सफर और अनुभवों को दिखाया गया। वहीं, अभिनेता सलमान खान के 60वें जन्मदिन के अवसर पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशनी से सजाया गया है।

आज आ सकता है 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट 

लेकिन फैंस के लिए सबसे बड़ा तोहफा अभी बाकी है! सूत्रों के अनुसार, सलमान आज दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फिल्म का टीजर या कोई महत्वपूर्ण एसेट होगा, जो फैंस के लिए जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट साबित होगा।

'बैटल ऑफ गलवान' अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही है और यह 2020 के गलवान वैली क्लैश पर आधारित पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा है। सलमान इसमें कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस हो रही है और 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...