Posts

Showing posts from June, 2023

सीलिंग की कार्यवाही नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर करेगा जबरदस्त प्रदर्शन : संजय गुप्ता

Image
30 जून,शुशुक्रवा लखनऊ  :  आवास विकास विभाग द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को  सीलिंग की कार्रवाई ! 2 प्रतिष्ठानों अग्रवाल साइकिल एवं एबीपी पैथोलॉजी पर की गई आवास विकास विभाग द्वारा सीलिंग की कार्रवाई  की जानकारी  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता संगठन के पदाधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तथा भारी संख्या में आदर्श व्यापार के पदाधिकारी एवं इंदिरा नगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंचे तथा जबरदस्त विरोध किया एवं सीलिंग के विरोध में जमकर नारेबाजी की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अधिकारियों से कहा इस विषय पर पर कुछ उच्च स्तर पर वार्ता की गई है जल्दी कोई समाधान निकलेगा तब तक सीलिंग की कार्रवाई रोकने को कहा संगठन एवं व्यापारियों के दबाव में आवास विकास विभाग के अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया तथा वापस लौट गए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यदि सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर जबरदस्त प्रदर्शन करेगा सीलिंग की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा विरोध ...

गोण्डा के दो भाईयों ने लिया दक्षिणी कोरिया में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण

Image
GONDA : अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो पार्टनरशिप प्रशिक्षण प्रोग्राम का दस दिवसीय आयोजन दक्षिण कोरिया के मूजू शहर के ताइक्वांडो वान में किया गया। गोण्डा जनपद के दो भाइयों अमूल्य उपाध्याय व तन्मय उपाध्याय ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दस दिनों में उन्होंने ताइक्वांडो में आधुनिक व नई तकनीकी के प्रयोग व ताइक्वांडो के विस्तार पर प्रशिक्षित किया गया।अब इन दोनों भाइयों की जिम्मेदारी देश में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए काम करने की जिम्मेदारी है। अमूल्य उपाध्याय उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसियशन के प्रशिक्षक जबकि तन्मय उपाध्याय इसी संस्था के खिलाड़ी हैं। अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो के अध्यक्ष साउथ कोरिमाई चुल मिन किम ने दोनो भाइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। गोण्डा के दो भाइयों के ताइक्वांडो के क्षेत्र में इस ऊंचाई तक पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई है। उपाध्याय भाईयों की माता आरती उपाध्याय बेसिक शिक्षा विभाग के कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है।