Monday, January 18, 2021

वेब सीरीज तांडव के निर्देश अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा सहित पूरी टीम पर एफआईआर दर्ज




लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली में वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और हेड इंडिया ओरिजिनल कंटेंट अमेजन के अपर्णा पुरोहित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

            आरोप है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के विरोध में काफी आक्रोश भरे लेख आ रहे हैं। इस वेब सीरीज की फुटेज भी लोग पोस्ट कर आपत्ति जता रहे हैं।

       उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जब वेब सीरीज देखा गया तो पहले एपिसोड में 17 वें मिनट पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया गया है। इसके अलावा निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है। वेब सीरीज में राजनीतिक वर्चस्व को पाने के लिए अत्यंत निम्न स्तर से फ़िल्म का चित्रण किया गया है।

        इस मामले में समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक, लेखक व प्रोड्यूसर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक्टर सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव के रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है। अली अब्बास जफर निर्देशित सीरीज में धार्म‍िक भावनाओं को भड़काने का आरोप लग रहा है। लोग तांडव का खुलकर विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Vist us : nextmedia.page

लखनऊ पुलिस ने वाहन चोरों को किया गिरफ्तार



 लखनऊ 18 JAN 2021 : कमिश्नर ऑफ पुलिस डी के ठाकुर के निर्देशन पर राजधानी कमिश्नरेट को मिली कामायाबी।

इंस्पेक्टर काकोरी कुलदीप सिंह गौर ने वाहन चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश।

3 वाहन चोरों पर पुलिस ने शिकंजा कस कर भेजा हवालात।

चोरी की 6 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटी पुलिस ने गिरोह के पास से किया बरामद।

गिरोह के सरगना सहित 2 साथी चोरों पर इंस्पेक्टर काकोरी कुलदीप सिंह गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कसा शिकंजा।

रिपोर्ट - साहिबा अब्बास

Saturday, January 2, 2021

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 गोण्डा - स्थानीय बाजार में देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली देहात के फिरोजपुर निवासी नानबाबू व पूरेतिवारी ग्राम पंचायत के सरैया निवासी अजय किसी काम से दोनों लोग फिरोजपुर से गोण्डा जारहे थे। पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। दोनों बाइक सवारों को गम्भीर चोट आयी। स्थानी चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, बालेनद्र प्रताप सिंह, नागेन्द्र यादव सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। निजी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। अचानक   मृत्यु की खबर से दोनों गांव सरैया व फिरोजपुर के लोगों में शोक छागया। घरवालों का रोरो कर बुरा हाल है।

यूनिटी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

  लखनऊ यूनिटी कॉलेज में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वर्गों के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह ...